मारवाड़ी समाज की 5 संस्थाओं ने किया निखिल कुमार मुंदड़ा का जोरदार सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी समाज की 5 संस्थाओं ने किया निखिल कुमार मुंदड़ा का जोरदार सम्मान



गुवाहाटी। होजाई के मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला सम्मेलन और सांवरिया भक्त मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन उत्सव के दौरान हाल ही में घोषित गुवाहाटी विश्वविद्यालय के एलएलबी फाइनल परिणाम में होजाई के अजमल कानून महाविद्यालय के छात्र निखिल कुमार मुंदड़ा जिन्होंने राज्य में प्रथम स्थान अर्जित किया है उनका गर्मजोशी के साथ इन पांचों संस्थाओं ने मिलकर एक साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान निखिल के माता-पिता समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार रमेश मुंदड़ा व संगीता मुंदड़ा का भी सम्मान किया गया। सम्मान में इन पांचो संस्थाओं द्वारा अलग-अलग मोमेंटो, असमिया फूलाम गमछा, श्याम दुपट्टा, श्याम वेज से‌ निखिल को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट समाजसेवी ललित बोड़ा ने किया। ‌बोड़ा ने निखिल का जीवन परिचय बड़े ही निराले तरीके से समाज के बीच प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि निखिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल से 73% के साथ उत्तरण हुए, तत्पश्चात आर्यन एकेडमी से हाई सेकेंडरी पास की और नौगांव जिले में चतुर्थ स्थान रहा, होजाई कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और पूरे नौगांव जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्नातकोत्तर की पढ़ाई गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के आइडल से की जिसमें वह फर्स्ट डिवीजन रहे तत्पश्चात उन्होंने एलएलबी की डिग्री में असम भर में प्रथम स्थान हासिल किया। वही पढ़ाई के साथ-साथ निखिल विगत 8 वर्षों से विभिन्न अंग्रेजी व हिंदी अखबारों व पोर्टल मैं अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं उन्हें उनकी पत्रकारिता के लिए असम हॉकी एसोसिएशन द्वारा 2018 में सम्मानित किया गया था। वहीं पढ़ाई व पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बचपन में मारवाड़ी तरुण मंच, फिर विगत एक दशक से मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा के कार्यकारिणी सदस्य हैं, साथी आदर्श दुर्गा पूजा की हर गतिविधियों में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं वहीं अन्य समाज की कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
इस दौरान अपने संबोधन में निखिल मुंदड़ा ने कहा कि मैं पूरे मारवाड़ी समाज को प्रणाम करना चाहता हूं और यह समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा वह हर समय समाज के कार्यों के लिए प्रस्तुत है और निरंतर समाज हित में कार्य करते चले जाएंगे। इस दौरान निखिल ने समाज के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कुछ खास लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने विगत कई सालों से उनका मनोबल बढ़ाया है जिसमें केशर देव शर्मा, सज्जन शर्मा,डॉ मनोज कुमार स्वामी, अशोक केजरीवाल, सुनील छावछारीया, प्रमोद मोर, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार निरंजन सरावगी, मोहन मोर, प्रदीप सुरेका, गजानन केजरीवाल, राजेश केजरीवाल, नरेश अग्रवाल, प्रवीण सरावगी, विनय सरावगी, उनके चाचा ललित बोड़ा
मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षता प्रतिभा राठी, शीलू क्याल, किरण बोरा सहित अपने माता-पिता व परिवार व दोस्तों को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया। वही उनके पिता रमेश मूंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए आज का दिन गौरव का दिन है की मारवाड़ी समाज की 5 संस्थाओं ने एक मंच से निखिल का सम्मान कर उसका हौसला बुलंद किया यह सामान सिर्फ निखिल का नहीं अपितु पूरे समाज का समान है। किसी का सम्मान करने से जहां सम्मान पाने वाले का मनोबल बढ़ता है वही इसे देखकर आने वाली पीढ़ी को एक प्रेरणा मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ सामान लेने से खुशी नहीं होनी चाहिए सम्मान पाने वाले को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी होगी तब कहीं जाकर यह सम्मान सार्थक होगा। उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी पंचायती व मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरेखा, उपाध्यक्ष मोहन मोर, सचिव द्वय सुनील भीमसरिया व प्रताप क्याल, कोषाध्यक्ष मनीष बेरीवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष निरंजन सरावगी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नवीन भीमसरिया, सचिव आशीष अग्रवाल, सांवरिया भक्त मंडल के अनिल भीमसरिया व मनोज शर्मा, मारवाड़ी महिला शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा राठी, उपाध्यक्ष ज्योति सुरेखा के अलावा अपनी तरफ से समाज के विशिष्ट कैलाश मोर व पवन पंसारी ने निखिल मुंदड़ा का सम्मान किया और उसके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। सम्मान समारोह से पहले गणेश वंदना के साथ होली मिलन उत्सव में पधारे आमंत्रित कलाकार होली के गीतों के साथ लोगों का जमकर मनोरंजन कराया। उक्त कार्यक्रम में समाज बंधुओं हेतु प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। वही आज निखिल का सम्मान करने हेतु 18 नंबर के वार्ड कमिश्नर मृदुल सेकिया व पूर्व वार्ड कमिश्नर पिंटू देव, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सरावगी ने निखिल के आवास पर आकर उसका सम्मान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही निखिल का मनोबल बढ़ाने हेतु उसकी आवास पर विभिन्न संप्रदाय के लोग उपस्थित हो रहे हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```