नगांव लोहा पटी में होली री गोठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव लोहा पटी में होली री गोठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन





पूजा माहेश्वरी


नगांव । होली के अब कुछ दिन शेष रह गयें हैं । ऐसे में नगर वासियों के ऊपर मस्ती का आलम यह है कि लोग शाम होते ही होली गीतों की मस्ती में मानो डुब जातें हैं । शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चंग हाथ में लिए अपनी अपनी टोलियों के साथ होली के रसीले गीत सुनाई देते हैं ।इसी क्रम में शनिवार को रात को शहर के लोहा पटी में होली री गोठ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया । आयोजको के द्वारा बनाए गए मंच पर कलाकारों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी । महिलाओं के लिए और पुरुषों के लिए पृथक पृथक व्यवस्था की गई और सभी उपस्थित लोगों ने होली गीतों का भरपूर आनंद लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ 8.30 बजे हुआ और मध्यरात्रि तक चला । कार्यक्रम में सूदूर प्रांत राजस्थान से गायक कलाकार सलीम चुनकर,साहिल चुनकर , नृत्यांगना मीणा राजस्थानी , डांसर शिवानी , डांसर राजल चौधरी , हास्य कलाकार कालू की उपस्थिति और प्रस्तुति ने सभी को सराबोर कर दिया । आवो जी आवो माहरे हिवड़े रा पावना .... ऐसे ही पारंपरिक गीतों से राजस्थान से आए कलाकारों ने समां बांध दी । इससे पहले स्थानीय नृत्य कलाकार श्रीष्टी पोद्दार , साक्षी पोद्दार , आयुषी पोद्दार ,लक्षीता पोद्दार ,जीया खेतान , प्रगति अग्रवाल और ऋशिका पोद्दार खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर होली री गोठ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी बुच्चा सारडा को भी उक्त कार्यक्रम के लिए जोरहाट से आमंत्रित किया गया था । श्री मती सारडा ने एक से बढ़कर राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए । बाद में उन्होंने स्थानीय गायक संजय पोद्दार के साथ राजस्थानी युगल गीतों की शानदार प्रस्तुति दी । होली के वक्त राजस्थान में गाये जाने वाले पारम्परिक गीतों से श्रोतागण झूमे उठें । कार्यक्रम का संचालन पवन किल्ला ने किया । कार्यक्रम में पधारे सदर एसडीओ धिरज कुमार जैन , चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा प्रियंका जैन , और वार्ड नं 4 से पार्षद बनी श्री मती हेमा झंवर का फुलोम गमछा से सम्मान किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें