जेसीआई नगांव ने छात्र छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई नगांव ने छात्र छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया





पूजा माहेश्वरी


नगांव । जेसीआई नगांव शाखा ने भारती विद्यापीठ , नगांव में एक कार्यशाला का आयोजन गत दिनों किया । इस कार्यशाला में भारती विद्यापीठ के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । कार्यशाला का संचालन जेसीआई पीपीपी रश्मि खाटूवाला ने किया । इस अवसर पर जेसीआई नगांव शाखा अध्यक्ष विनीता खाटूवाला , सचिव गौरव नाहटा , वीपी प्रज्ञा गुजरानी , वीपी मैनेजमेंट शिल्पा जेदु , वीपी प्रोग्राम मानसी अग्रवाल,पीआर डायरेक्टर आयुषी शर्मा उपस्थित थे । कार्यशाला में व्यक्तिगत विकास , समय की महत्ता और निर्णय लेने की क्षमता के बारे में विस्तार से बताया गया । भारती विद्यापीठ के छात्र छात्राओं ने कार्यशाला में बताई बातों को सुझ बुझ के साथ आत्म सात किया । भारती विद्यापीठ की ओर से कार्यशाला आयोजित करने हेतु जेसीआई नगांव शाखा को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी छात्रों के व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम करते रहने का आह्वान किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें