इंटीग्रिटी मनी ट्री ने महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इंटीग्रिटी मनी ट्री ने महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया



गुवाहाटी--- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुवाहाटी में शीर्ष वित्तीय सेवा फर्म में से एक इंटीग्रिटी मनी ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने एक कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे गैलरी 2000 से फैशन डिजाइनर पायल चड्ढा, एएम टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड की अक्षता नारायण और बॉस नेटवर्क से सोशल नेटवर्कर पायल अग्रवाल जैन उपस्थित थी। प्राची शर्मा द्वारा संचालित इस टॉक शो में बहुत सारे जाने-माने लोगों ने भाग लिया और बहुत सारे प्रतिभागी वहां मौजूद थे। वित्त वार्ता और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सशक्त बनाने के साथ महिला दिवस समारोह के लिए यह एक शानदार कार्यक्रम था। वित्तीय सेवा फर्म के निर्देशक तृप्ति काबरा एवं राहुल अग्रवाल ने भी प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभायी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें