लखीमपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को धराशायी कर भाजपा ने लहराया विजय पताका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को धराशायी कर भाजपा ने लहराया विजय पताका










ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

भवानी शंकर शर्मा की जीत के पश्चात हिंदीभाषी समाज उत्साहित

लखीमपुर। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को धराशायी कर भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दल ने लहराया विजय पताका । उल्लेखनीय है कि आगामी 6 मार्च को संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव के नतीजे आज जब सामने आए तो विरोधी दल की आंखें फटी की फटी रह गई । चुनाव परिणाम जैसे-जैसे घोषित होते रहे वैसे वैसे लखीमपुर, बिहपुरिया, ढकवाखाना के नगर पालिका क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला ।कहीं पर ढोल नगाड़े की ताल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक नाचते झूमते हुए नजर आए तो कहीं पर एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए देखा गया तो कहीं पर रंग बिरंगे गुलाल के साथ होली के रंग में रंगीन होते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था ।जिसको देखकर ऐसा लग रहा था कि
लखीमपुर जिले मे बहुत बड़े उत्सव का माहौल चल रहा है । लखीमपुर नगरपालिका के 21 वार्डों की 21सीटो में से भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीट पर और उसकी सहयोगी असम गण परिषद ने 1 सीट अर्थात 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना विजय पताका लहराया और बाकी बच्ची अन्य 6 सीटों पर कांग्रेस की झोली में मात्र 3 सीट, आम आदमी पार्टी की झोली में एक और 2 सीटें निर्दलीय की झोली में गई । जनता जनार्दन द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए जनकल्याण मुलक एवं उन्नयन कार्यों को देखते हुए अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को देने में आम जनता ने किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसका नतीजा आने के बाद कांग्रेस पार्टी की आंखें फटी की फटी रह गई । उत्साहित लोगों ने संवाददाताओं से यह स्पष्ट कहा कि इस बार उन्होंने अपना मतदान जिले के सर्वागीण विकास के लिए दिन रात एक कर कार्य करने वाले दल के उम्मीदवारों को दिया था ना कि चुनाव में विजय प्राप्त कर अपने घरों में टांग के ऊपर टांग देकर बैठने वाले उम्मीदवारों को ।
लखीमपुर जिले की नगर पालिका चुनाव की सभी शाखाएं बीजेपी के हाथ में आई । जिसे देखकर आम लोगों का मंतव्य है कि सभी नगरपालिका क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी तथा लोगों को नाले की सफाई, स्ट्रीट लाइट इत्यादि की पूरी तरह सुविधा मिलेगी । ढकुवाखाना नगर पालिका चुनाव की कुल 10 सीटों में से 9 सीटें भाजपा की झोली में आई और एक सीट उसकी सहयोगी असम गण परिषद की झोली में गई जहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया तथा नारायणपुर नगर पालिका चुनाव के 10 सीटों में से 5 सीटें कांग्रेस की झोली में ,3 भाजपा की झोली मे तथा दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई । ठीक उसी प्रकार बिहपुरिया नगर पालिका छेत्र में जनता जनार्दन ने कांग्रेस का नामोनिशान मिटाते हुए कुल 10 सीटों में से 9 सीटें भाजपा के पास तथा 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार के झोली में आई ।इस प्रकार लखीमपुर जिले के बीहपुरिया , ढकुवाखाना , लखीमपुर नगर पालिका पूरी तरह भाजपा के हाथों में रही । नारायणपुर नगर पालिका किसके हाथों में जाएगी इसका निर्णय वहां जीतने वाले दो निर्दलीय उम्मीदवार करेंगे। लखीमपुर नगर पालिका चुनाव में अपना विजय पताका लहराने वाले वार्ड संख्या 1 से प्रांजल दत्त (भाजपा), , वार्ड संख्या 2(A) से ममताज बेगम (भाजपा), वार्ड संख्या 2(B) से तृष्णा दास (निर्दलीय), वार्ड संख्या 3(A) से निवेदीता दत्त (भाजपा) , वार्ड संख्या 3(B) से प्रदीप सोनोवाल (भाजपा), वार्ड संख्या 4 से लिपीका नियोग गोगोई (कांग्रेस), वार्ड संख्या 5(A) से नेउमान पेगु (निर्दलीय), वार्ड संख्या 5(B) से ज्योति दास (भाजपा) , वार्ड संख्या 6 से भवानी शंकर शर्मा (भाजपा) , वार्ड संख्या 7 से अमीत बालु (अगप) , वार्ड संख्या 8 से बिजित साह (भाजपा), वार्ड संख्या 9 से मीना दास साह (भाजपा), वार्ड संख्या 10 से कृष्णाधर (भाजपा), वार्ड संख्या 11 से भास्कर ककोटी (भाजपा), वार्ड संख्या 12 (ए) से सरीफा बेगम (कांग्रेस), वार्ड नंबर 12 (बी) से अमृत गोगोई (भाजपा), वार्ड नंबर 13 से हिबजुर रहमान (भाजपा), वार्ड नंबर 14 (ए) से दीपिका गोगोई (भाजपा), वार्ड नंबर 14 (ए) से दीपिका गोगोई (भाजपा), वार्ड नंबर 14 (बी) से प्रशांत बरुआ (भाजपा), वार्ड नंबर 14 (सी) से उदिता दास (आप) और वार्ड नंबर 14 (डी) से हिना रहमान (कांग्रेस) ने अपने-अपने वार्डों में अपना विजय पताका लहराने में सक्षम हुए हैं । विशेष उल्लेखनीय है कि लखीमपुर नगर निगम के चुनाव में पहली बार मारवाड़ी समाज के उम्मीदवार भवानी शंकर शर्मा वार्ड नंबर 6 से प्रतिद्वंदिता करने हेतु इस चुनावी महासंग्राम के मैदान में उतरे थे जिसको स्थानीय मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद स्वरूप वोट देकर विजय श्री के शिखर तक पहुंचाया । भवानी शंकर शर्मा की जीत के पश्चात लखीमपुर जिले के हिंदी भाषी समाज में एक अलग ही उत्साह का माहौल बना हुआ है क्योंकि इससे पहले कभी भी हिंदी भाषी समाज से किसी ने भी नगर निगम चुनाव में प्रतिद्वंदिता नहीं की थी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें