ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स द्वारा "अंतराष्ट्रीय महिला दिवस" विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स की सदस्याओं ने एक युवा महिला उद्यमी संगीता साहू को सम्मानित किया, जिन्होंने एक छोटे से पान की दुकान के साथ अपना व्यवसाय शुरू किया और अब एक राशन की दुकान चला रही है। यह सभी के लिए एक उदाहरण है। उसने जीविका के लिए कड़ी मेहनत की। जिसमें उसे अपनी मां और छोटी बहन का पूरा सहयोग मिला । संस्था की ओर से जेसी नैना गाड़ोदिया ( वीपी बिजनेस) एवं जेसी रीमा खाखोलिया (डायरेक्टर बिजनेस) ने कहा कि जेसीआई को उसकी मेहनत पर गर्व है। वहीं दूसरी ओर जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स की सदस्याओं ने वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ इंदिरा नेऊग को सम्मानित किया, जो एक नेत्र विशेषज्ञ और सर्जन है। को पिछले 2 वर्षों से जोकाई कोविड अस्पताल के प्रभारी एवं अब ऑक्सीजन संयंत्र और आईसीयू के साथ एक उन्नत कोविड अस्पताल की तैयारी में है। उन्होंने सरकारी क्षेत्र में जोकोई मॉडल अस्पताल के उप-अधीक्षक के रूप में भी काम किय। वो गत 21 सितंबर से जोकाई मॉडल अस्पताल के साथ दोहरे प्रभाव में है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स की अध्यक्षा राधिका गुप्ता एवं एवं सचिव नुपुर केजड़ीवाल ने संयुक्त रूप से सभी का धन्यवाद यापन किया। यह जानकारी शाखा की प्रचार सचिव सपना गाड़ोदिया द्वारा दी गयी है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें