जेसीआई हुनर ने रंजीता प्रकल्प के अंतर्गत कई सेवा कार्यों का शुभारंभ किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई हुनर ने रंजीता प्रकल्प के अंतर्गत कई सेवा कार्यों का शुभारंभ किया





गुवाहाटी --जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने धीरेनपाडा स्थित निम्न बुनियादी विद्यालय में अपने रंजीता प्रकल्प के अंतर्गत चार शिक्षा सेवा कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जेसीआई क्षेत्र ई की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीता पोरसाला ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर सभी प्रकल्पो का शुभारंभ किया। जेसीआई हुनर की अध्यक्ष ईशा गंगवाल ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को शुद्ध पीने का पानी तथा स्वच्छता के लिए हाथ धोने की सुविधा प्रदान करते हुए वाशिंग एरिया का निर्माण कराया गया,जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जेसीआई क्षेत्र 25 की क्षेत्रीय अध्यक्ष शीतल लोहिया ने फीता काटकर किया। दूसरे प्रकल्प में बच्चों के मनोरंजन हेतु विद्यालय में प्लेग्राउंड निर्माण के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भूमि पूजन की। इस भूमि पर बच्चों के लिए पार्क बनाकर झूले लगाए जाएंगे। तीसरे प्रकल्प में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया गया एवं जेसीआई हुनर की तरफ से कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति कर शिक्षा प्रदान कार्य का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के हाथों किया गया। चौथे प्रकल्प में विद्यालय के सौंदर्य करण को करने के लिए विद्यालय के शिक्षकों को फूलों के गमले प्रदान किए गए।इससे पहले एक सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पोरसाला ने रंजीता प्रकल्प के बुकलेट का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष शीतल लोहिया के अलावा हुनर की अध्यक्ष ईशा गंगवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल हुनर के निवर्तमान अध्यक्ष अमित पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश गंगवाल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजू तालुकदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीए दीपक जैन ने किया। हुनर के सचिव पारस सराफ ने सभी पदाधिकारियों, अतिथियों एवं स्कूल प्रबंधन समिति को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें