गुवाहाटी ---- सम्मेलन की कामरूप शाखा ने संगनेरिया धर्मशाला मे सतरंगी रंगोत्सव आयोजित किया। सर्वप्रथम पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) अरुण अग्रवाल, संगठन मंत्री कृष्णा जालान, कार्यकारिणी सदस्य के आर चौधरी सहित कामरूप शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया, निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन सिकरिया, उपाध्यक्ष व संयोजक अजित शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल नवलखा, सचिव दिनेश गुप्ता, संयोजक बिनोद शर्मा सह संयोजक संजय खेतान ने भाग लिया । इसके बाद कामरूप शाखा के अध्य्क्ष ने अपने संक्षिप्त संबोधन में सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) ने शाखा प्रकल्पों एवम एकजुटता की प्रशंसा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे श्रवण संगनेरिया। सभी अतिथियों का स्वागत दुप्पटों से व कलाकारों का स्वागत फुलाम गमछा से किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत शुभांगी शर्मा व डिंपल गोयनका द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुई। सुदूर राजस्थान से आये कलाकारों के शिवजी दधीचि और उनकी टीम ने होली धमाल के कार्यक्रम के दौरान सदस्य झूमते नज़र आये। इससे पहले कामरूप शाखा के सदस्यों व उनके परिजनों ने अपनी प्रस्तुति दी। रतन लाल अग्रवाल होली से संबंधी स्वरचित कविता पेश, मेहल अग्रवाल ने स्केटिंग पहन के नृत्य किया, सलोनी पोद्दार ने होली गीता गाया तो बाबूलाल नवलखा ने गाने गाये। अंत में उन्नति बजाज ने नृत्य पेश किया।
एक तरफ LED स्क्रीन पर कामरूप शाखा की पिछले एक वर्ष के कार्यक्रम की झलक दिखाई जा रही थी तो दूसरी तरफ सेल्फी पॉइंट पर लोग फ़ोटो लेने के लिए कतार लगाकर अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखे।मंच का संचालन सचिव दिनेश गुप्ता व सह संयोजक राजेश पोद्दार के किया।
सुन्दर सतरंगीं परिवेश के साथ सदस्य राजस्थानी साफों में देखने लायक था। लज़ीज़ भोजन की व्यवस्था की गयी थी। लकी ड्रा भी बीच बीच में निकले गए। सह संयोजक राजेश कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्ष पवन जाजोदिया और संयोजकों के अलावा सह संयोजक प्रभात शर्मा, राजेश पोद्दार व राजीव अग्रवाल की भूमिका मुख्य थी। कार्यक्रम का समापन सचिव दिनेश गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें