सिलचर से मदन सिंघल
वयोवृद्ध समाजसेवी काशी प्रसाद सिंह (82) के निधन से शिलचर सहित पूरे बराकघाटी के विभिन्न संगठनों में शोक छाया है.आप ईटखोला एथलीट क्लब के उपाध्यक्ष बराक हिंदी साहित्य समिति के पूर्व संगठन मंत्री, प्रभारी सचिव तथा पदेन मार्ग दर्शक,बराक हिन्दुस्तानी सांस्कृतिक मंच के उपाध्यक्ष थे. साहित्य मित्र संस्था के उपाध्यक्ष होने के साथ विभिन्न शिविरों में वस्त्र वितरण करने तथा सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे. काशी भैया के नाम से मशहूर दिवंगत सिंह की धर्मपत्नी का ढाई महिने पहले ही निधन हुआ था।
आज उनके अंतिम यात्रा में बराक हिन्दी साहित्य समिति तथा अन्यान्य संगठनों के तरफ से बाबुल नारायण कानू, दुर्गेश कुर्मी,अनूप पटवा,अपर्णा तिवारी, संजीव राय,नन्दा राय,प्रमोद जायसवाल,बिनोद सिंह, कामेश्वर गाजलु, अमित सिंह, शिवशंकर सिंह आदि ने श्रद्धांजलि निवेदन किया। उनके मृत्यु पर अनेक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें