दयानंद सिंह
मोरानहाट। कल मोरान लायंस क्लब द्वारा मोरान चाय बागान के चिकित्सालय में डिब्रुगढ के लायन के. के. सहरिया नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से मुफ्त नेत्र जांंच शिविर संपन्न हुआ।कुल 114 लोगों की जांंच की गई।जांंच के दौरान 44 लोगों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया।इस अवसर पर उपस्थित डिब्रूगढ़ जिला अंध नियंत्रण विभाग के चिकित्सक डा. शांतनू गोगोई ने लायंस क्लब और के. के.सहरिया नेत्र चिकित्सालय के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार अकेले अंधेपन से नहीं लड़ सकती।सभी के प्रयास से ही कठिन काम संभव हो सकता है।सभी मोतियाबिंद ग्रसित लोगों को आपरेशन के लिए दो वाहनों से डिब्रूगढ़ लायन के के सहरिया नेत्र हास्पिटल भेज दिया गया।इस अवसर पर लायंस क्लब के सभापति मानशी बोरा, सचिव मिनाक्षी पात्र गोस्वामी, प्रोजेक्ट चेयरमैन एस.एल.मोर सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए सचिव ने मोरान चाय बागान अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा दल और लायन सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया।प्रोजेक्ट चेयरमैन एस.एल.मोर ने बताया कि अगला शिविर दुमरदलंग चाय बागान मे 23मार्च को होगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें