बरपेटा रोड: श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी समिति के तत्वधान में सदन सभा का आयोजन किया गया जिसमें श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी समिति की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राम अवतार महेश्वरी ने अपना संबोधन उपस्तित सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद देते हुए कहा की उनके कार्यकाल में सभी समाज बंधुओं का सहयोग मिला। सचिव पवन खेमका ने कार्यकाल में हुए कार्यों का प्रतिवादन पढ़ा। कोषाध्यक्ष जितेंद्र अगरवाला ने आय वाय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सभा में पारित किया गया।
तदुपरांत २०२२-२५ की नई कार्यकारणी के लिए चयन प्रक्रिया निवर्तमान अध्यक्ष रामअवतार महेश्वरी के सभापति में आरंभ की गई।
सर्वप्रथम श्री राधाकृष्ण चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए कैलाश सराफ एंव सुशील मोर , सचिव के लिए भैरू कुमार शर्मा, सह सचिव के लिए संजय घिडी़या एवं संजीत पोद्दार, कोषाध्यक्ष के लिए बासुदेव महेश्वरी तथा बाकी कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। अंत में श्री राधाकृष्णा ठाकुरबाड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधा कृष्ण चौधरी तथा सचिव भेरु कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में सभी समाज बंधुओं को संगठित होकर श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाडी़ तथा मारवाड़ी समाज से संबंधित विकास मूलक तथा धार्मिक कार्यों को करने में सहयोग करने का आह्वान किया तथा सभी को धन्यवाद दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें