मोरान पौर सभा चुनाव सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान पौर सभा चुनाव सम्पन्न




दयानंद सिंह


मोरानहाट। मोरान पौर सभा निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया।सुबह 8बजे 11 वार्ड पार्षदो के लिए मतदान शुरू हुआ और शाम 4 बजे समाप्त हो गया।सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।मतदान केंद्रों को बैलून और कपड़ें से सजाया गया था।मोरान के किसी भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार नहीं दिखा। नेहरू हिंदी विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान के बाद मंत्री जोगेन मोहन ने कहा कि जनता भाजपा के विकास कार्यों को देख रही है, अतः सभी वार्डों पर हमारी जीत होगी। पुलिस ने मतदान केंद्र के अंदर मोबाईल फोन ले जाने पर रोक लगा दी थी।सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात थे।मोरान मे मतदान का प्रतिशत 68 से 70 के लगभग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें