नगांव पौर सभा में भाजपा व अगप मित्रदल का दबदबा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव पौर सभा में भाजपा व अगप मित्रदल का दबदबा



पूजा माहेश्वरी


कुल 26 वार्डों में से एक वार्ड पर हीं कांग्रेस को संतुष्ट होना पड़ा ।

नगांव । नगांव जिला के चार पौरसभा चुनाव में आज घोषित परिणाम में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभूतपूर्व जीत हासिल प्राप्त की है । आज मतों की गिनती के बाद घोषित परिणामों के अनुसार कुल 26 वार्डों में से 25 वार्डों में भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है । उल्लेखनीय है कि वार्ड नं 8,10और 26 नंबर वार्ड से भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत प्राप्त कर ली थी । जिनके नाम हैं क्रमशः सीमांत बोरा ,वेदश्री बरठाकुर बेजबरुआ और अंबिका मजुमदार ।शेष कुल 23 वार्ड में चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा को 20 वार्ड में और मित्रदल अगप को 3 वार्ड में जीत मिली है । इधल कांग्रेस दल को एक वार्ड की जीत से ही संतुष्ट होना पड़ा । एक वार्ड जीत जाने से कांग्रेस सिर्फ अपना सम्मान की रक्षा कर सकी है । भाजपा के जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी इस प्रकार है । मल्लिका सूत्रधार मत मिले 890 वार्ड नं 1 ,बुलबुली साह मत मिले 2235 वार्ड नं 2 ,नवनिता मैधी बोरा मत मिले 1473 वार्ड नं 3 , हेमा झंवर मत मिले 1177 वार्ड नं 4 ,गजेन बोरा मत मिले 1644 वार्ड नंबर 5 ,नितूमणी बोरा मत मिले 2003 वार्ड नं 6 ,अलकामणी भट्टाचार्य मत मिले 1028 वार्ड नं 7 ,अरुप बोरदोलोई मत मिले 1058 वार्ड नं 9 , विजय कुमार गुप्ता मत मिले 1986 वार्ड नं 11 , जाकिर हुसैन चौधरी मत मिले 1476 वार्ड नं 12 ,मलय कुमार बोरा मत मिले 1063 वार्ड नं 14 , किशोर कुमार दास मत मिले 1271 वार्ड नं 16 , स्वपन्ना लोध मत मिले 1947 वार्ड नं 18 , सुब्रत दत्त मत मिले 2802 वार्ड नं 18 ,सिम्पी बोरा मत मिले 1548 वार्ड नं 19 , शुभांकर सूत्रधार मत मिले 1232 वार्ड नं 21 ,दीप लिगिरा मत मिले 2496 वार्ड नं 22 , गोपाल चंद्र सैकिया मत मिले 1629 वार्ड नं 23 और सूनिया दत्त मत मिले 1521 वार्ड नं 25 , दुसरी ओर वार्ड नं 13 में मनोलिसा बरुआ रहमान अगप की प्रत्याशी को 597 मत मिले , वार्ड नं 15 से मुक्ता जयसवाल को 766 मत मिले और वार्ड नं 24 में रुपाली सैकिया को 1932 मत मिले ।अगप के उक्त तीनों प्रत्याशी ने जीत हासिल की है । वार्ड नं 20 से कांग्रेस के मात्र एक प्रत्याशी अब्दुल कादिर 3837 मत प्राप्त कर विजयी हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें