होली पर यात्रियों को पूसीरे की सौगात, चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होली पर यात्रियों को पूसीरे की सौगात, चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें



-भीड़ नियंत्रित करने के लिए एक अन्य ट्रेन की सेवा का विस्तार

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने दो त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने और एक अन्य ट्रेन की सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने एक बयान जारी कर बताया है कि होली स्पेशल ट्रेनें हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा और आनन्द विहार-जोगबनी-आनन्द विहार के बीच चलेंगी। इसके अलावा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन के परिचालन को विस्तार किया गया है।

होली स्पेशल ट्रेन संख्या 02307, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी 16 मार्च, बुधवार को हावड़ा से 23.55 बजे प्रस्थान होकर अगले दिन 10.10 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 17 मार्च, गुरुवार को ट्रेन संख्या 02308 न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 12.50 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और 23.05 बजे अपने गंतव्य हावड़ा पहुंचेगी।

12 और 19 मार्च (शनिवार) को होली स्पेशल ट्रेन संख्या 04064 आनन्द विहार से 15.30 बजे प्रस्थान होकर अपने गंतव्य जोगबनी 22.30 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा के दौरान 14 और 21 मार्च (सोमवार) को ट्रेन संख्या 04063 जोगबनी से 01.20 बजे रवाना होकर अपने गंतव्य आनन्द विहार 11.10 बजे पहुंचेगी। इन होली स्पेशल ट्रेनों में 2 सामान सह ब्रेक यान सहित एसी-3 टीयर के 2 कोच, 10 शय्या कोच और 6 साधारण कोच का संयोजन होगा।

इसके अलावा अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए एक अन्य त्यौहार स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति की सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यात्रा करने वाले यात्रियों के लाभार्थ ट्रेन संख्या 01665 की यात्रा को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है और ट्रेन संख्या 01666 की यात्रा को 3 जुलाई, तक बढ़ा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें