मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत पंजाब के लोगों की रखेंगे मान : केजरीवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत पंजाब के लोगों की रखेंगे मान : केजरीवाल



नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के लोगों की उम्मीदों को पूरा कर उनका मान रखेंगे।


भगवंत मान के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पंजाब में आप को मिले पूर्ण बहुमत के बाद आज छोटे भाई और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और शपथ ग्रहण का न्यौता दिया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे।

आप सूत्रों का कहना है कि मान यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ आज बैठक कर पंजाब कैबिनेट को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी शीर्ष नेताओं से बात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हराकर पूर्ण बहुमत हासिल की है। आप ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा और राज्य में जीत हासिल की है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें