स्वाश्रीता: पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण की पहल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वाश्रीता: पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण की पहल

गुवाहाटी। स्थानीय माहेश्वरी भवन में पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अपनी पैतृक संस्था अखिल भारतवर्षिय माहेश्वरी महिला संगठन की नारी सशक्तिकरण की राष्ट्र व्यापी योजना "स्वाश्रीता - स्व आश्रिता बनाने की एक पहल" के अन्तर्गत बहनों को स्वावलम्बी बनाने हेतु उसमें छिपे हुनर को निखारने के लिये सिलाई-बुनायी प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सिलाई मशीन वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्पूर्ण भारत में महिला दिवस का पालन करते हुये राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों स्थानों पर 16 कार्यशाला शिविर तथा 525 सिलाई मशीनें वितरित की गयी।


पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन की और से पूर्वोत्तर के विभिन्न शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद बहनों को राष्ट्रीय संगठन के सहयोग से सिलाई मशीन वितरण व महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया।सर्वप्रथम महेश वंदना की गई तत्पश्चात्त अध्यक्ष वंदना सोमानी द्वारा स्वागत उदबोधन दिया गया।मुख्य अतिथि सरला काबरा द्वारा शुभकामना संदेश देते हुए कहा यह संगठन की एक अच्छी पहल है महिलाओं को सशक्त करने की। समारोह में माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर सह सचिव संगीता काबरा, कोषाध्यक्ष रूपा गग्गड, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के मंत्री रमेश कुमार चाण्डक, पूर्वोत्तर युवा संगठन सचिव महावीर चांडक, माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के अध्यक्ष नवलकिशोर सारडा, महिला समिति गुवाहाटी की अध्यक्ष सरला लाहोटी, उपाध्यक्ष सीता देवी झ॔वर, सचिव वर्षा सोमानी, कोषाध्यक्ष वंदना बिहानी, सुमित्रा सोढ़ानी उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में गुवाहाटी की 3, बंगाईगांव की 3, जोरहाट की 1, तेजपुर की 1, नगांव की 2 सहित कुल 10 मशीने पूर्वोत्तर प्रदेश द्वारा वितरित की गयी। कार्यक्रम संयोजिका माया राठी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की भविष्य में भी ऐसे सेवा मुलक कार्यक्रम करते रहेंगे। उपस्थित सभी गणमान्य ने जनजागरण एवं स्वाश्रीता के उद्देश्य की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें