अरुणा अग्रवाल
आज आजादी के अमृत महोत्सव और 'देश की हिफाजत देश की सुरक्षा' के थीम के साथ - साथ क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया में मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह, की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस संगोष्ठि का आयोजन किया गया जिसमें अखित भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन, रंगिया की अध्यक्षा गुड्डी सिंघानिया, सचिव सिखा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष प्राची सिकारिया ने भी अपनी भागीदारी दी । इस दौरान देश की हिफाजत एवं देश की सुरक्षा विषय पर संबोधन के पश्चात् अखित भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रंगिया द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया की महिला बल कर्मिकों को सम्मानित किया गया । बल की महिला कार्मिक घरेलु कार्यों के अलावा पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बॉर्डर पर तैनात होकर देश की सुरक्षा में लगी हुई हैं तथा देश की हिफाजत कर रही हैं और देश की सद्भावना बनाये रखने में अहम भुमिका निभा रही हैं । कार्यक्रम के अंत में उप-महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना दी गई और भविष्य में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोतसाहित किया गया । कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा अध्यक्षा , क्षेत्रक मुख्यालय, रंगिया शालिनी सिंह भी उपस्थित रहीं ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें