गोलाघाट में दो हज़ार से भी अधिक पौधे रोपण किया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

 गोलाघाट में दो हज़ार से भी अधिक पौधे रोपण किया गया








अमित नागोरी

दोयांग ट्रस्ट द्वारा निरंतर रूप से चलाये जा रहे   वृक्षारोपण कार्यसूची ने आज 50वीं साप्ताहिक वर्षगांठ पूर्ण कर ली है । अपने कार्य को जारी रखते हुए आज दोयांग ट्रस्ट के सदस्यों ने गोलाघाट जातीय महाविद्यालय और मोईनापारा तुलेश्वरी बरुवा उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया ।  मालूम हो उक्क्त कार्यक्रम पिछले वर्ष 2 मई से शुरू हुआ था और अब तक करीब 2250 पोधा गोलाघाट के विभिन्न स्थानों में रोपण किया जा चुका है। ट्रस्ट के सभापति बिस्वजीत फूकन और संपादक अजय कनोई है। ये ट्रस्ट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की देख रेख में चलता है। इस मौके पर गोलाघाट के जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , जिला परिषद के मुख्य कार्यवाही अधिकारी धिराज दास , गोलाघाट जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी , वन समण्डल प्राधिकारी सुशील कुमार ठाकुरिया के साथ दोयांग ट्रस्ट के रणजीत बोरा तथा अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें