सिलचर से मदन सिंघल
-मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में
तेरापंथ युवक परिषद सिलचर ने रक्तदान महादान को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन देने हेतु लाडी स्टील ग्रुप के सहयोग से रविवार दिनांक 13 मार्च 2022 को प्रथम बार स्थानीय लाडी स्टील फैक्ट्री में कछार कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से ब्लड कैंप का सफल आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया।
लगभग 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस कड़ी में तेयुप सिलचर के अभूतपूर्व अध्यक्ष श्रीसुरेंद्रजी बैद ने 100वी बार रक्तदान कर सम्पूर्ण तेरापंथ सिलचर को गौरवान्वित किया तेयुप सिलचर उनके प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करती है मानवता के इस कार्य में उनका सहयोग इसी तरह सब को मिलता रहे इस अवसर पर तेयूप सिलचर के संरक्षक श्री धरमचंदजी रांका, परामर्शक श्री प्रदीपजी सुराणा, श्री रतन लाल जी मरोठी,(सभाध्यक्ष) गुलाबजी भूरा श्री नवरत्न जी चोपड़ा, पूनमचंदजी मालू, सुरेंद्रजीकोठरी, सुरेंद्रजी बैद, शांति लालजी डागा, जीवराजजी मरोठी, संजयजी नाहटा, मूलचंद सांड, पंकज मालू, राजेशजी/राजेंद्रजी चोरडिया(लाडी स्टील ग्रुप), झंवरलालजी चोपड़ा धीरज जैन ज्ञानशाला प्रभारी श्री राजेंद्र जी सुराणा, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम सुराणा, मंत्री श्रीमति बबिता डागा, श्री मति रेखा/जयश्री चोरडिया, लोकल पुलिस अधीक्षक ग्राम प्रधान तेयुप सिलचर के अध्यक्ष पंकज कुमार नाहर, उपाध्यक्ष प्रथम अशोक मरोटी,(अभातेयूप सदस्य), द्वितीय महावीर प्रसाद बैद, सह मंत्री भरत दूगड़(MBDD सिलचर प्रभारी), कोषाध्यक्ष दीपक रांका, संगठन मंत्री ललित कुमार बैद, ज्ञानशाला संयोजक जैकी मरोठी, कार्यकारिणी सदस्य अमन बोथरा, अमित सांड, नितिन भूरा, नयन सेठिया, गौतम सुराणा, संजय डागा, मिठून रांका, सिद्धार्थ डागा,प्रियंक बैद एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री भरत दूगड़ द्वारा किया गया। लाडी स्टील ग्रुप ने तेयुप सिलचर को इस तरह के प्रोग्राम आयोजन के लिए हार्दिक अभिनन्दन किया ब्लड प्रभारी भरत दूगड़ ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। तेयुप सिलचर अध्यक्ष श्री पंकज नाहर ने सभी रक्तदाताओं सहयोगी लाडी ग्रुप, कछार कैंसर हॉस्पिटल टीम, उपस्थित सम्मानित सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन, धन्यवाद किया। श्री सुरेन्द्र बैद का 100 बार रक्तदान करने पर तेयुप सिलचर की तरफ से अभिनंदन किया गया कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का भी अभिनंदन किया गया एवम ऐसे कार्यक्रम आगे भी करने की इच्छा व्यक्त की गयी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें