रंगिया में चलाया जा रहा है 'प्रयास' नामक एक असाधारण एवं सकारात्मक अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में चलाया जा रहा है 'प्रयास' नामक एक असाधारण एवं सकारात्मक अभियान





अरुणा अग्रवाल


रंगिया महकमा प्रशासन के सौजन्य से तथा स्वयंसेवी संस्था 'साधना' एवं विभिन्न जन हितैषी लोगों के सहयोग से रंगिया में 'प्रयास' नामक एक असाधारण एवं सकारात्मक अभियान चलाया जा रहा है। रंगिया में सामाजिक रूप से वंचित बेघर लोगों के लिए यह एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रयास के माध्यम से पिछले एक माह से रंगिया में रह रहे सामाजिक रूप से बंचित एवं विकारग्रस्त लोगों को दिन में दो समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उनको स्वस्थ एवं सबल बनाने की प्रचेस्टा की जा रही है। वहीं उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रयास द्वारा रंगिया के बीचों बीच स्थित ऐतिहासिक कृषक शहीद भवन प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रंगिया के भारप्राप्त महकमधिपति जावीर राहुल सुरेश ने किया। इस अवसर पर कामरूप जिले के उपायुक्त कैलाश कार्तिकेन ने उपस्थित होकर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान किया तथा इस नेक कार्य के लिए महकमधिपति एवं साधना की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मितुल दास ने आधिकारिक तौर से दो लोगों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम साधना के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता की नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सामाजिक रूप से बंचित एवं विकारग्रस्त बेघर लोगों की हजामत के साथ-साथ बाल उन्हें स्वच्छ और साफसुथरा किया गया, कार्यक्रम में रंगिया महकमा के सहायक आयुक्त चंपक डेका समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें