अरुणा अग्रवाल
भारी मात्रा में हीरोइन जब्त, पुलिस का एनकाउंटर, 2 गिरफ्तार
ड्रग्स के खिलाफ कामरूप पुलिस का अभियान जारी है। कामरूप जिला के पुलिस अधीक्षक हितेश चंद्र राय के नेतृत्व में तथा रंगिया पुलिस के सहयोग से बीते रविवार की रात्रि रंगिया के बंगालीकूची में एक गुप्त अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में हीरोइन जब्द की। इस अभियान में दो लोगों को पकड़ा गया। ड्रग्स एक बोलेरो गाड़ी से बड़े ही होशियारी से छुपाकर लायी जा रही थी। अभियान में जब्द की गयी 646 ग्राम ड्रग्स का मूल्य करीब 3 करोड़ पचास लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ड्रग्स मिजोरम से सिलचर होते हुए रंगिया की ओर लायी जा रही थी। अभियान में गिरफ्तार किये गए मुख्य अभियुक्त विद्युत देव उर्फ विप्लव नामक व्यक्ति के विरुद्ध पहले भी बहुत केस दर्ज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की पकड़ से भागते समय पुलिस को अभियुक्त पर गोली चलानी पड़ी। विद्युत देव उर्फ बिप्लब का फिलहाल गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों से 40 पैकेट हेरोइन, AS01BM2633 नंबर की एक बोलेरो वाहन सहित कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गये है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें