सिलचर से मदन सिंघल
समता युवा संघ,सिलचर,आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन स्थानीय जैन भवन में किया। श्री झांवरमल कुंभट के अध्यक्षता में आयोजित सभा मे श्रीमान अखेय चंद जी सोनावत, श्री हस्ती मलजी बरडिया,श्री सुशील जी कांकरिया, श्रीमती मनोरी देवी सुराना,श्री मति किरण देवी भूरा प्रमुख ने अथिति का आसन अलंकृत किया। सभा के प्रारंभ में समता युवा संघ के मंत्री श्री मनोज सोनावत ने अपना प्राथमिक भाषण रखा।साधुमार्गी संघ, सिलचर के मंत्री श्री प्रकाश चंद सुराना ने अपने वक्तव्य में महिला दिवस मनाने की जरूरत के ऊपर विशेष आलोकपात किया।इसके अलावा श्री मति सुंदरी देवी पटवा, मुनि देवी रांका, रेशमी सुराना, अलका देवी सेठिया, गुड्डू सुराना, किरणदेवी भूरा ने भी अपना व्यक्तव्य पेश किया। प्रोग्राम के दूसरे चरण में समता महिला मंडल के सबसे वरिष्ठ, धार्मिक एवं संघ सेवा के लिए श्रीमती बक्का देवी सेठिया को सम्मानित किया गया,इसके अलावा धार्मिक तथा समाजिक सेवा के लिए श्रीमती सुंदरी देवी पटवा को, धार्मिक ज्ञान के लिए श्रीमतीअंजु देवी बेद को व तपस्या के लिए श्री मती मालती देवी सिपानी को अभिनंदन पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। सभाके अंत में श्री प्रकाश चंद सुराना ने समता युवा संघ के सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुवे हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पालन करने के लिए उत्साहित किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें