अमित नागोरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में गोलाघाट के हेमोप्रोवा बालिका महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक और वक्त रिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के WIPS (सार्वजनिक क्षेत्र में महिला, NRL) ने संयुक्त रूप से कॉलेज के छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा और अधिकारों को मद्देनजर नुमलीगढ़ और कनाईघाट में भी उक्क्त आयोजन किया। 8 मार्च को उक्क्त दल ने गोलाघाट के विभिन्न स्थानों में नाटक मंचन किया गया ।
कॉलेज की पूर्व छात्रा पंचुरिका सैकिया द्वारा लिखित ब नाटक 'अग्निसंभवा आमी' का निर्देशन प्रख्यात नाटककार-निर्देशक विद्युत विकास शर्मा ठाकुर ने किया । चंद्र कमल बेजबरुवा कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग के यासमीन खान खुली सभा मे मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और प्रमुख अवधारणाएं और चिंताएं: लैंगिक समानता, समानता और महिला अधिकारिता शीर्षक पर वक्तव्य रखा । खुली सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ बुलबुलि बरुवा ने किया और नारी दिवस पर वक्तव्य प्रदान किया । इस दौरान डब्ल्यू.आयी.पी.एस के पदाधिकारी उपस्थित रहे और नन्दनी गोस्वामी ने वक्तव्य रखा । कार्यक्रम की सनचलना डॉ अरुणिमा बेगम ने किया ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज के एनसीसी समूह द्वारा 'पूर्वोत्तर की महिलाओ का खेलों में पूर्वोत्तर में योगदान' विषय पर एक जिला व्यापी निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वही सायं के वक्त भी महाविद्यालय प्रांगण में पूर्व शिक्षार्थी मंच के सौजन्य से नाटक मिरी-जियोरी का मंचन किया गया । रजनीकांत बारदोलय द्वारा लिखित और निर्देशन विद्युत विकाश ठाकुर ने किया । इस मौके पर हाल ही में पदभार संभालने वाली डॉ बुलबुलि बरुवा का अभिनन्दन पूर्व शिक्षार्थी मंच ने किया । इस मौके पर बनश्री काकोटी और डॉ अरुणिमा हज़ारिका का भी अभिनन्दन किया गया । ये जानकारी प्रचार आह्वायक सुनील हेंडीक द्वारा दी गयी है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें