डिब्रूगढ़ के टोस्टमास्टर्स क्लब ने मनाया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ के टोस्टमास्टर्स क्लब ने मनाया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस



ज्योति खाखोलिया


डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ के टोस्टमास्टर्स क्लब ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर HS रोड सूरजमल जालान बालिका शिक्षा सदन के प्रांगण में बालिकाओं को पब्लिक स्पीकिंग व कम्यूनिकेशन स्क़िल्ल्स (संचार कौशल) से अवगत कराने के उद्देश्य से एक विशेष सभा का आयोजन किया।

संस्था के प्रेसिडेंट ‘श्री विवेक खेमका’ ने परम्परागत तालियों और एक प्रेरणादायक भाषण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। उन्होंने बालिकाओं को परिश्रम और लगन का महत्व बताया। टोस्टमास्टर तृषा चौधरी और टोस्टमास्टर प्रतिभा वर्मा ने अपने जीवन के सत्य अनुभवों के ज़रिए विद्यालय की युवा लड़कियों को ना सिर्फ़ प्रोत्साहित किया बल्कि उनका मार्गदर्शन भी किया।
क्लब के सदस्यों ने स्कूल के 8 विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, जिन्होंने आज आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता सब के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। इस प्रतियोगिता का संचालन योगा हंसरिया ने किया ।
प्रतियोगिता के विजेता रहीं - प्रथम पुष्पा कुमारी, द्वितीय - कोमल राय, तृतीय - राखी पंडित। इसके जज थे सुचित्रा वर्मा, अमित केजरीवाल और रचित अग्रवाल। भाषण के मूल्यांकन कर्ता थे बिनीत बाज़ोरिया और रिशिजा बागरिया , वही समयसंचालक थे कनिष्क नोवाल.
यह कार्यक्रम स्कूल की छात्राओं के लिए अपने तरह का अनूठा अनुभव था। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पहले कभी स्कूल में आयोजित नहीं किया गया था, और वे कभी नहीं जानते थे कि सार्वजनिक भाषण इतना महत्वपूर्ण होगा। विद्यालय की छात्राओं ने ना सिर्फ़ जोश व उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि यह प्रण भी किया कि वो एक दिन अपने सपनो को साकार होते अवश्य देखेंगी।
डिब्रूगढ़ के टोस्टमास्टर्स क्लब का गठन 2019 में किया गया था, और यह सदस्यों को बेहतर संचारक और नेता बनने में मदद करता है। प्रत्येक शुक्रवार को उनकी बैठकें होती हैं, जहां सदस्य भाषण देते हैं और अन्य भूमिकाओं में भाग लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें