मंत्री रनोज पेगू से चाय जनगोष्ठी के नेताओं ने मुलाकात की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मंत्री रनोज पेगू से चाय जनगोष्ठी के नेताओं ने मुलाकात की



सिलचर से मदन सिंघल


गत 8 मार्च लखीपुर के पूर्व विधायक असम चाय निगम के चेयरमैन राजदीप ग्वाला,रवि नुनिया और बाबुल नारायण कानू शिलचर आए हुए असम सरकार के मंत्री रनोज पेगु के साथ मिलकर बराक घाटी के चाय जनगोष्ठी की समस्याओं के बारे में बातचीत की।उस समय उपस्थित लखीपुर के विधायक कौशिक राय ने भी चर्चा में भाग लिया।
मंत्री के समक्ष हाल ही में शिलचर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार बराक चाय जनगोष्ठी के विभिन्न जातियों/टाईटलों की तालिका जिसे बराक चाय जनगोष्ठी के रुप में नोटिफिकेशन होना था जिसे मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था पर अभी तक उस विषय का निराकरण नहीं हुआ यह जानकारी मंत्री को देते हुए इस पर कार्रवाई करने के लिए, चाय बागान अंचल में असम सरकार द्वारा खोले जानेवाले माडेल स्कूलों को रेसिडेंशियल स्कूल बनाने के लिए, चाय जनगोष्ठी वाले अंचलों के हर प्राइमरी स्कूलों में एक/एक हिन्दी शिक्षक के नियुक्ति के लिए कदम उठाने की मांग की गई। तालिका फाइनल न होनेपर आनलाइन जाति प्रमाणपत्र देने से चाय जनगोष्ठी के विद्यार्थियों को तकलीफ़ झेलना पड़ेगा इसका भी उल्लेख किया गया। मंत्रीने इन विषयों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए बराक चाय श्रमिक यूनियन,भारतीय चा मजदूर संघ ,बराक शाखा,बराक चाय युव कल्याण समिति और बराक चाय जनगोष्ठी साहित्य व संस्कृति परिषद द्वारा दिया गया जाति तालिका सम्बन्धित ज्ञापन का प्रतिलिपि मंत्री को सौंपा गया। प्रेस विज्ञप्ति द्वारा खबर प्रेषित की गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें