गुवाहाटी-- वाक एण्ड टाॅक क्लब ने पान बाजार फूड विला में सुबह की सैर के वक्त हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का रंगोत्सव मनाया। वाक एण्ड टॉक के सदस्य नीरज जैन, महेंद्र जैन, पदम जैन, किशोर शर्मा, रतन अग्रवाल, श्याम मोदी, अरविंद साबू, सुनील अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर गुलाल लगाया एवं चंग की थाप पर नृत्य किया। गौरतलब है कि वाक एण्ड टाॅक क्लब गत 20 वर्षों से नेहरू पार्क एवं फूड विला में सुबह की सैर के वक्त कई सामयिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करता आ रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें