गोलाघाट में हुआ कर्मशाला का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में हुआ कर्मशाला का आयोजन



अमित नागोरी

गोलाघाट वाणिज्य महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट सेल हिंदी विभाग तथा एंटरप्रेन्योरशिप कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से हाल ही में आभूषण बनाने एवं फूलों के गुलदस्ता बनाने हेतु कर्मशाला का आयोजन किया गया था ।  कर्मशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तथा एंटरप्रेन्योरशिप कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक भास्कर काकोटी ने किया । कर्मशाला के सफल व्यक्ति के रूप में जय बोरदोलोय उपस्थित रहे और उनका अभिनन्दन किया गया । महाविद्यालय के 70 विद्यार्थियों ने उक्त कर्मशाला में भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को एक प्रमाण पत्र महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ उत्पल शर्मा ने प्रदान किया । धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की जुंटी दुवारा ने किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें