दयानंद सिंह
मोरानहाट। मोरान आंचलिक छात्र संघ (आसू ) द्वारा 27 वां बहागी महोत्सव मोरान वासियों के सहयोग से 26और 27अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ मोरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।सुबह पहले दिन के कार्यक्रम के अनुसार आसू का ध्वजारोहण मो.आं.छात्र. संघ के सभापति शैल्य बोरा तथा बिहु पताका फहरायेंगे आयोजन समिति के सभापति ड०अनिल शैकिया।इसके बाद मोरान के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सामुहिक रुप से 27 पताका फहराया जाएगा। आसू सचिव स्वराज बरुआ स्मृति तर्पण करेंगे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम ,वृृक्षारोपण ,बच्चों के लिए साहित्य प्रतियोगिता आयोजित होगा।दोपहर2बजे मौकुंवरी ,ढोलवादन ,जेेंग बिहु, सेमनिया हुंसरी प्रतियोगिता तथा शाम 6 बजे आमंत्रित हुंसरी दल और बरबिहुवती बिहु प्रदर्शन किया जाएगा।दूसरे दिन 27 अप्रैल को दस बजे सांस्कृतिक शोभायात्रा, कैवर्त समुदाय कला प्रदर्शन ,शाम 5बजे पुरस्कार वितरण और आम सभा आयोजित होगी जिसका सभापतित्व ड०अनिल शैकिया करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में आसू केन्द्रीय समिति के सभापति दिपांकर कुमार नाथ और एनाजरी स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण
प्रतिदिन टाईम के संपादक नितुमणि शैकिया उपस्थित रहेंगे।शाम 8 बजे सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन आसू के महासचिव शंकरज्योति बरुआ करेंगे और संगीतकार दीक्षु शर्मा अपने मधुर संगीत पेश करेंगे।आयोजन समिति की ओर से सचिव अनुपज्योति भूंञां ने समाज के सभी लोगों से सहयोग करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें