अमित नागोरी
28 अप्रैल को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की असम की प्रस्तावित यात्रा के हिस्से के रूप में, प्रधान मंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से डिब्रूगढ़ से गोलाघाट में एक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी जायेगी । इस उपलक्ष्य पर गोलाघाट जिला प्रशासन की पहल पर बोगरीजेंग पुलिस खेल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बीते कल उपायुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक की गयी ।
बैठक में भाग लेते हुए सरूपथार के विधायक बिस्वजीत फुकन ने तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि 28 अप्रैल पूरे असम और गोलाघाट जिले के लिए एक विशेष दिन है । क्योंकि उक्क्त दिन गोलाघाट के लोगो के लिए एक कर्कट रोग की चिकित्सालय की आधारशिला रखी जायेगी । बैठक में भाग लेते हुए जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने सभी संबंधित विभागों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया ।
सभा मे जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी , अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी गोगोई , कुलदीप हज़ारिका , डॉ संगीता बोरठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजन पंडित , शहीद कुशल कुंवर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र नाथ तामूली और अन्यान्य अधिकारी गन उपस्थित रहे ।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें