राउंड टेबल इंडिया ने मारवाड़ी हॉस्पिटल को एंबुलेंस प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राउंड टेबल इंडिया ने मारवाड़ी हॉस्पिटल को एंबुलेंस प्रदान की





गुवाहाटी-- आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल की बहुआयामी स्वास्थ्य सेवाओं से प्रभावित होकर राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) ने रोगियों को लाने और ले जाने के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपकरणों के साथ एंबुलेंस प्रदान की। इस अवसर पर मारवाड़ी हॉस्पिटल के अध्यक्ष रमेश गोयनका की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राउंड टेबल इंडिया ने मारवाड़ी हॉस्पिटल को एंबुलेंस की चाबी सौंप कर कागजात हस्तांतरित किए। अध्यक्ष गोयनका ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मारवाड़ी हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काफी कार्य कर रहा है। कोरोना काल में भी यह हॉस्पिटल कोविड-19 के रोग-शोक के इलाज में काफी सक्रिय रहा था। अस्पताल के चिकित्सक ,नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात अपने कार्य में लगे रहते हैं। जल्द ही मारवाडी हास्पिटल मालीगांव मे निशुल्क ओपीडी सेवा शुरू करने जा रही है राउंड।टेबल इंडियाने हॉस्पिटल की जरूरतों पर ध्यान देते हुए जो एंबुलेंस प्रदान की है वह रोगियों को लाने ले जाने के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी।राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरटीआई ने आपातकालीन उपकरणों के साथ एंबुलेंस को जन सेवा कार्य के लिए मारवाड़ी हॉस्पिटल को प्रदान की है। यह एंबुलेंस राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों व उनके परिचितों के द्वारा प्रदान की गई धनराशि से प्रायोजित की गई है। स्वास्थ्य सेवा के अलावा शिक्षा सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय होते हुए विभिन्न स्कूलों में साठ क्लास रूम भी बनवाए हैं। जन सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस समारोह में मारवाड़ी हॉस्पिटल के निवर्तमान अध्यक्ष शरद जैन, सचिव आर एस जोशी, हॉस्पिटल के स्वास्थ्य सेवा संचालक जेपी शर्मा, हॉस्पिटल अधीक्षक रोहित उपाध्याय ,राउंड टेबल इंडिया के एरिया चेयरमैन आदित्य अग्रवाल, वाइस चेयरमैन वैभव जालान, सामुदायिक सेवा प्रकल्प संयोजक चंद्रकांत वर्मा उपस्थित थे।इसके अलावा हास्पिटल के उपलक्ष रामवतार भरतिया, कैलाश लोहिया,प्रमोद मोर,रामपाल सिकरीया भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें