रनदिया (शतदल) साहित्य सभा" द्वारा प्रमुख चित्रकार शंभूलाल का अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रनदिया (शतदल) साहित्य सभा" द्वारा प्रमुख चित्रकार शंभूलाल का अभिनंदन






अरुणा अग्रवाल


रंगिया की "रनदिया (शतदल) साहित्य सभा" ने आज रंगिया के प्रख्यात चित्रकार शंभूलाल को रंगिया के स्टेशन रोड स्थित उनके चित्रशिल्प प्रतिष्ठान "शंभूआर्ट" में जाकर उन्हें सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि रनदिया (शतदल) साहित्य सभा" ने गत पहली वैशाख के दिन प्रति महीने की तरह "महीने के विशिष्ट अतिथि के साथ एक अंतरंग कार्यक्रम" और साहित्य सभा का अपना दिन पालन करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में इसबार वृहत्तर रंगिया के आठ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया। परन्तु विशिष्ट अतिथि शंभुलाल के इसदिन कोई आत्मीय व्यक्ति का आकस्मिक वियोग होने के कारण वें मौके पर उपस्थित नही हो पाये। इसबात को ध्यान में रखते हुए रनदिया (शतदल) साहित्य सभा ने आज उनके प्रतिष्ठान में जाकर उन्हें सम्मानित किया। सभा के सचिव हेमंत कलिता द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जयंतजीत कलिता, आजीवन शभ्य रंजन उपाध्याय, तापस समाद्दार, फारूक हुसैन, सैयद मोस्तफ़ा आहमेद और निष्ठा कलिता भी उपस्थित थी। सम्मान प्राप्त करते हुए, कलाकार शंभूलाल ने बताया कि वे बचपन से ही बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए चित्रकारी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बनाये चित्रों से यदि नई पीढ़ी थोड़ा-कुछ भी प्रेरणा लेंवे तो यह उनके लिए पुरस्कार के समान व उनकी सफलता होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें