गुवाहाटी-- श्री दिगंबर जैन महिला समिति द्वारा महावीर भवन धर्म स्थल में गुरु माता विंध्य श्री के सानिध्य में तीन दिवसीय महिला संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया। आज प्रथम दिन इस शिविर में गुरू माता द्वारा संस्कार व वास्तु टिप्स लेने के लिए महिलाओं की महावीर भवन में भीड उमड पड़ी । 800 से भी अधिक महिलाओ ने प्रथम दिन इस शिविर में लाभ उठाया। इस अवसर पर गुरु मां ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी व पाश्चात्य संस्कारों से हमारा समाज भी अछूता नहीं है ।आज छोटी छोटी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके कारण आपसी रोग, कलह, धन हानि, परिवार हानि आदि होती रहती है। बिना किसी तोड़फोड़ बदलाव से किस तरह जीवन सरस बनाया जा सकता है इस बारे में ध्यान देना आवश्यक है। गुरु मां ने आपसी कलह, धन हानि ,परिवार हनी आदि से बचने के कुछ उपाय महिलाओं को बताएं ।संगीता गंगवाल, विद्या ठोलिया और सुधा काला ने शंका समाधान के लिए मार्गदर्शन मांगा जिसे गुरु मां ने सहजता से उनकी शंका का समाधान भी किया। इससे पहले प्रकाश देवी सेठी के परिवार के सदस्याओं ने शिविर का उद्घाटन फीता खोलकर किया। सुभाष अजमेरा परिवार ने दीप प्रज्वलित किया। मंगलाचरण के लिए रत्न प्रभा सेठी व प्रीती सेठी द्वारा मंगलाचरण किया गया। सुधा गंगवाल, सरिता सेठी ,रेखा बड़जात्या ,अंजू पाटोदी, अनिला सरावगी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। श्री दिगंबर जैन पंचायत को भवन आवंटित कराने के लिए विशेष आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें