गुवाहाटी-- मारवाड़ी युवा मंच की गुवाहाटी प्रोफेशनल शाखा का सत्र 2022 -23 के लिए नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नीरज बाफना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र नाहर ने चेतन गंगवाल को नए सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करवाई। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा ने अनंत कासलीवाल को सचिव पद के लिए और नमन जैन को कोषाध्यक्ष पद के लिए पद की शपथ दिलाई। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ पाठ कराया गया। इससे पहले अध्यक्ष नीरज बाफना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए गत वर्ष के कार्यकलापों के बारे में बताया ।समारोह में सदस्यों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एक सदस्य ने दूसरे सदस्य का विस्तार पूर्वक परिचय दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष बाफना ने बताया कि गुवाहाटी प्रोफेशनल शाखा मायुंम की एक नई उभरती हुई शाखा है। जिस के सभी सदस्य प्रोफेशनल क्वालिफाइड है।जैसे कि सीए, सीएस डॉक्टर ,अधिवक्ता, इंजीनियर, आर्किटेक्ट ,एमबीए आदि विभिन्न श्रेणी के प्रोफेशनल है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा ने अपने संबोधन में मायुंम से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। मंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र नाहर ने शाखा सदस्यों को मारवाड़ी युवा मंच की संरचना और संस्था की शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा प्रोफेशनल युवकों को शाखा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अनंत कासलीवाल ने किया एवं रजत दूधोडिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम की जानकारी नितिन मोदी और अंकित जैन ने पत्रकारों को दी।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें