बरपेटा--पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की 2021-23 प्रथम प्रांतीय सभा नौगांव के आतिथ्य मे आयोजित की गई। 2018-20 कार्यकाल हेतु निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मधुसुदन सिकरीया ने अध्यक्षीय पुरस्कार वितरण समारोह मे मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा को सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा के सम्मान से नवाजा गया। निवर्तमान अध्यक्षा सीता देवी हरलालका को विशिष्ट अध्यक्षा सम्मानित किया गया, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्या सरला देवी शर्मा को उत्कृष्ट सेवा एवं सहयोग हेतु सम्मानित किया गया, मंडलीय उपाध्यक्ष (मंडल-ज) वासुदेव महेश्वरी को उत्कृष्ट सेवा एवं सहयोग हेतु सम्मानित किया गया, महिला शाखा को विशिष्ट शाखा, एवं 2018-19 सर्वाधिक आजीवन सदस्य विस्तार पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय मधुसूदन सिकरीया के नेतृत्व में इन सभी पुरस्कार से मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा को नवाजा गया। साथ ही 2021-22 कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान श्रेष्ठ एवं अनुकरणीय सेवा कार्य हेतु प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश खंडेलवाल ने बरपेटा रोड महिला शाखा को सम्मानित किया। *सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा* का सम्मान महिला शाखा एवं समाज के लिए ऐतिहासिक पल है। पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय मधुसूदन सिकरीया के नेतृत्व में सभी सम्मानीय पदाधिकारी का आभार प्रकट करते हैं।जिन्होंने बरपेटा रोड महिला शाखा को इस सम्मान लायक समझा। नौगांव मारवाड़ी सम्मेलन शाखा द्वारा प्रांतीय सभा की सुंदर व्यवस्था करने के लिए सभी पदाधिकारी, सदस्यगण, महिला सदस्या ,युवा मंच के सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने बहुत ही सुंदर आयोजन किया ।इस अधिवेशन में निवर्तमान अध्यक्षा सीता देवी हरलालका, शाखा अध्यक्षा ईस्मिता शर्मा, सचिव कविता खेमका उपस्थित हुई।
!->
पूमास द्वारा बरपेटारोड महिला शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से सम्मानित किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें