रंगिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दिखाया गया स्क्रीन पर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दिखाया गया स्क्रीन पर



अरुणा अग्रवाल


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को असम में एक दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में कार्बी आंगलांग के डिफू में उपस्थित होकर बहुत से कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने नव निर्मित कैंसर सेंट्रल अस्पताल का उद्धघाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री बाद में लगभग 3 बजे डिब्रूगढ़ के खनिकर मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लिया, जहां वे वर्चुअल तरीके से नव निर्मित राज्य के छह और कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित किया। तथा साथ ही सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी। डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद थे। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता के अनुग्रह पर भाजपा की सभी जिला और मंडल समितियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से टीवी व स्क्रीन पर दिखाया गया। इसी कड़ी में भाजपा के उत्तर कामरूप जिला समिति द्वारा रंगिया के मिलनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में इस कार्यक्रम को दिखाने की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुबल पाल सहित समिति के महासचिव डॉ हृदय कुमार दास, रंगिया पौरसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेन्द्र लहकर, उपाध्यक्ष विद्युत डेका, भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बेदान्त कुमार तालुकदार, आमंत्रित सदस्य दीप दर्शन भारद्वाज, भाजपा रंगिया नगर मंडल की अध्यक्ष दीप्ति लहकर, भाजपा रंगिया ब्लॉक मंडल के अध्यक्ष द्विपेन सैकिया, रंगिया पौरसभा की नवनिर्वाचित सदस्य मिताली डेका और पूरोबी दास, भाजपा जिला संवाद माध्यम कोष के संचालक चंदन मनी डेका सहित भारतीय जनता पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें