अमित नागोरी
भारत में पहले केवल कुछ प्रमुख खेलों में ही खिलाड़ी अपना कैरियर बना पता था पर अभी सरकार की खेल नीति से अब पढाई करने वाले बच्चे भी सरकारी संस्था में स्कालरशिप पा रहें हैं । इसमें उन्हें होम जिला में ही रहना होता हैं और प्रत्येक महीना उन्हें एक तय किया हुआ मानदेय मिलता हैं । भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कल ही भारत के विभिन्न राज्यों से कैरम के 14 खिलाड़ियों को उनके कैरम में अच्छे प्रदर्शन के लिए एक साल का स्कालरशिप में चयन किया हैं । इससे पुरे कैरम खेल जगत में अपार हर्ष हैं । उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रेफ़री कुमार अजय ने आगे बताया कि बिहार की ममता कुमारी, नेहा कुमारी, उत्तरप्रदेश की मंताशा इकबाल व कर्नाटक की शैनी को एक साल के अनुबंध पर लिया गया हैं जबकि बिहार की निशा कुमारी, सोनाली कुमारी, महाराष्ट्र की आकांक्षा कदम, चंडीगढ़ की निधि गुप्ता, उत्तरप्रदेश की अंजलि केशरी, समद अख्तर, कामरान तनवीर, असम के वाकिब इक़बाल, तमिलनाडु के मिथुन व अब्दुल आसिफ को एक साल के स्कालरशिप पर लिया गया हैं । इन्हें 18000 से 25000 रूपये प्रति महीना का भुगतान किया जायेगा । सभी चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अखिल भारतीय कैरम महासंघ के अध्यक्ष माननीय राकिबुल हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, महासचिव भारती नारायण, कोषाध्यक्ष अरुण केदार, अंतरराष्ट्रीय कैरम महासंघ के महासचिव वी. डी. नारायण सहित राष्ट्रीय रेफरी कुमार अजय, मृदुल शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी रश्मि कुमारी, देबजानी तामुली, काजल कुमारी आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी तथा प्रसन्नता व्यक्त की । असम के कैरम खिलाड़ी भी राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद हैं जल्द ही उनको खेल से और भी नौकरी मिलेगी । हाल में ही संपन्न 49वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, मुबंई में पुरुष टीम ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता था ।
.jpeg)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें