ड०प्रदीप हजारीका शिक्षाविद, पत्रकार,साहित्यकार और समाज संगठक थे-मयूर बरुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ड०प्रदीप हजारीका शिक्षाविद, पत्रकार,साहित्यकार और समाज संगठक थे-मयूर बरुआ



दयानंद सिंह


मोरानहाट। आज का दिन मोरान अंचल के लोगों के लिए एक यादगार दिन था।मोरान महिला महाविद्यालय के सभागार में ड०अनिल शैकिया के सभापतित्व मे आयोजित की गई पुस्तक विमोचन सभा।मोरान अंचल के शिक्षाविद, साहित्यकार,
पत्रकार और समाज संगठक स्व
ड०प्रदीप हजारीका की स्मृति में
ड०प्रदीप हजारीका जीवन और
व्यक्तित्व नामक पुस्तक का विमोचन गुवाहाटी के लेखक और साहित्यकार मयूर बरुआ ने किया
।उन्होंने स्व प्रदीप हजारीका के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।शिवसागर वाणिज्य महाविद्यालय
के अध्यक्ष ड०सौमारज्योति महंत ने कहा कि ड०हाजरीका की लेख मे समाज में व्याप्त कुरीतियों के
खिलाफ क्षोभ देखने को मिलता
था।वे शंकरी संस्कृति के ध्वजावाहक थे।मोरान महिला महाविद्यालय के संस्थापक सचिव थे।राजगढ़ जूनियर कालेज के अवैतनिक अध्यक्ष रहे।श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय के असमीया विभाग के प्रमुख रहे। मोरान महिला महाविद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यक्ष ड०सुखा बरुआ ,कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन ,विधायक चक्रधर गोगोई
,ड०लोहित बोरा और मो.महिला
महाविद्यालय की अध्यक्षा जयश्री फूकन ने ड०हाजरीका के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।इसके पहले बरगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्वागत भाषण कल्पना बोरा ने दिया।सभापति ड०अनिल शैकिया ने मोरान महिला महाविद्यालय के पुस्तकालय का नामकरण ड०प्रदीप हाजरीका के नाम करने का प्रस्ताव रखा।मेघाली हाजरीका ने एक कविता पाठ किया।पुस्तक के संपादक सुभित
क्षेत्री ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्व ड०प्रदीप हाजरीका की पत्नी वासना हाजरीका ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें