समाज कर्मी प्रदीप नावका को उनके अध्यक्षीय कार्यकाल हेतु चार पुरस्कार  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समाज कर्मी प्रदीप नावका को उनके अध्यक्षीय कार्यकाल हेतु चार पुरस्कार 







अमित नागोरी

गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन के निवर्तमान अध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े श्री प्रदीप नावका को मारवाड़ी समेल्लन गोलाघाट शाखा में उनके अपने अध्यक्षीय कार्यकाल वर्ष 2018-2020 के लिए मारवाङी सम्मेलन के तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन जी सिकरिया द्वारा नौगांव, असम में आयोजित कार्यक्रम में चार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कारों में उन्हें विशिष्ट शाखाध्यक्ष के पुरस्कार , प्रशंसनीय सदस्यता विस्तार , विशिष्ट शाखा के साथ ही बतौर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उत्कृष्ट सेवा हेतु विशेष अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया । मालूम हो प्रदीप नावका के गोलाघाट के अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान सचिव राममनोहर बिन्नानी , कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल थे । श्री नावका ने इस सफलता का श्रेय अपने कार्यकारिणी टीम और समाजबंधुओं को दिया है । ज्ञातव्य हो इससे पहले भी श्री नावका के सन 2016-18 सत्र के कार्यकाल के लिए भी सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ शाखा के अलावा क़ई अन्य पुरस्कार मिले थे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें