अमित नागोरी
पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा तथा अखिल भारतवर्षीय महासभा के कार्यकारी मण्डल सदस्य श्री मानिक लाल दम्माणी, नार्थ लखीमपुर को मारवाड़ी सम्मेलन, लखीमपुर शाखा में उनके अपनें अध्यक्षीय कार्यकाल वर्ष 2018-2020 के लिए मारवाङी सम्मेलन के तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन जी सिकरिया द्वारा नौगांव, असम में आयोजित कार्यक्रम में चार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
पुरस्कारों में उन्हें विशिष्ट शाखाध्यक्ष के पुरस्कार तथा लखीमपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ आत्मसम्मान, पुरस्कार प्रशंसनीय सदस्यता विस्तार पुरस्कार तथा विशिष्ट शाखा के पुरस्कार प्रदान किए गये।
पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा श्री मानिक लाल दम्माणी को हार्दिक बधाईयाँ प्रेषित करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करता है।
भगवान दास दम्माणी, गुवाहाटी, अध्यक्ष
रमेश कुमार चाण्डक, गुवाहाटी, सचिव
ओम प्रकाश राठी, सिलचर, उपाध्यक्ष
सीताराम बिहानी, गुवाहाटी, कोषाध्यक्ष
बासु दम्माणी, डिमापूर, संयुक्त सचिव
पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें