अमित नागोरी
61 संख्यक केंद्रीय रँगाली बिहू समेल्लन का शुभारम्भ हुआ । गोलाघाट के समन्वय क्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित 61 संख्यक केंद्रीय रँगाली बिहू समेल्लन में ध्वजा रोहन आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्ण राजखोवा ने कार्यकारी अध्यक्ष देवोजित फुकन के उपस्थिति में किया । वही शहीद तर्पण साधरण सचिव दिगन्त कुमार भुइयां और निरंजन सोनोवाल ने किया । रंगारंग शोभायात्रा का उद्घाटन जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने किया । इस मौके पर मिसिंग , बोड़ो , आहोम , चाय जनजाति और अन्यान्य जाति जंगोष्टी ने अपने कला कौशल और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया । जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानिय शिल्पी ने बिहू की प्रस्तुति दी । केंद्रीय रँगाली बिहू में विभिन्न जातियों और स्थानीय लोगो ने भाग लिया । शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए निकाली गयी । इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होना है ।














कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें