दयानंद सिंह
मोरानहाट। जेसीआई मोरान असम रायल्स ने 26अप्रैल को शहर के 690नंबर निम्न बुनियादी प्राथमिक विद्यालय को एक वर्ष के लिए गोद लिया।जेसीआई की ओर से विद्यालय प्रबंधन को लिखित रूप में आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा विद्यालय प्रांगण में विकास का कार्य किया जाएगा।बीच बीच में स्वच्छता अभियान, जड़ी बूटियों के वृृक्षारोपण, स्वच्छ जल की व्यवस्था, बिद्युत और पंखों के रखरखाव की जिम्मेदारी संगठन की होगी।उक्त विद्यालय में सौ से ज्यादा छात्र और तेरह शिक्षिकाएं हैं।प्रधान शिक्षयत्री मधुरिमा गोगोई की उपस्थिति में अतिथि शिवसागर की जेएफ एम पायल अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शुभकामनाएं दीं।विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बैनर के साथ रैली निकाली गई।कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग के लिए जेसीआई मोरान असम रायल्स की अध्यक्षा नंन्दीनी पसारी ,सचिव चांदनी अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष रोशनी तोदी खाखोलिया ने विद्यालय परिवार के साथ ही जेसीआई पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें