लखीमपुर में फैल रहा है चोरों का आतंक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में फैल रहा है चोरों का आतंक



ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी


-व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े चोरी

लखीमपुर शहर के मध्य स्थित लखीमपुर महाविद्यालय कॉलेज रोड पर स्थित नावयसा महाविद्यालय के प्रवक्ता विनय ठाकुर के घर हुई दिनदहाड़े चोरी से चोरों द्वारा मचाय जा रहे आतंक मे एक और कड़ी जुड़ गई है ।उल्लेखनीय है कि नावयसा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता विनय ठाकुर कल प्रातः 8:45 बजे अपने कॉलेज के लिए रवाना हुए। उनसे पूर्व उनका पुत्र सुबह 8:00 बजे अपने विद्यालय सेंड मैरिज उच्च विद्यालय के लिए रवाना हुआ।अपराह्न 3:00 बजे जब विनय ठाकुर का पुत्र विद्यालय से वापस लौटा और चाबी लेकर घर का मुख्य दरवाजा खोला। मुख्य दरवाजा खोलने के पश्चात जैसी हो परिसर के अंदर धुसा तो घर घुसने वाले दरवाजे को टूटा पाया और घर के अंदर पंखे चलने की आवाज और किसी की आहट महसूस की ।फलस्वरूप बच्चे ने अपने विवेक का इस्तेमाल कर दौड़ कर परिसर से बाहर निकलकर चिल्लाने लगा और अपने पिता को फोन पर इस घटना की सूचना दी है । जब आसपास के लोगों के आने पर लड़के ने घर का जायजा लिया तो घर के अंदर प्रत्येक कमरे की अलमारी टूटी हुई थी ।सारे कपड़े लिखे हुए बिखरे हुए थे और पता चला कि चोर लैपटॉप, टेबलेट के अलावे कई कीमती सामान चुरा ले गए। विनय ठाकुर का घर लखीमपुर के खेलमाटी की अत्यंत सघन इलाके में स्थित है। उनके दरवाजे के सामने से सड़क जाती है और चारों तरफ सघन निवास स्थान है। इसके बावजूद भी इतनी आसानी से चोरों का घर में घुसकर चोरी करके निकल जाना आश्चर्य की बात है ।अब देखना यह है कि लखीमपुर पुलिस प्रशासन लखीमपुर में जगह-जगह चोरी कर चोरों द्वारा फैलाए जा रहे आतंक पर अंकुश लगाने में सक्षम हो पाती है या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें