ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
चाय बागान क्षेत्रों के नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा प्रदान करने के सपने को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा द्वारा चलाए गए आदर्श विद्यालय की स्थापना के अभियान के तहत शुक्रवार को लखीमपुर के डीजू चाय बागान तथा सिलोनीबारी चाय बागान में दो अलग-अलग आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन असम सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा लखीमपुर व धेमाजी जिला के अभिभावक मंत्री संजय किसान ने किया । दिन के पहले चरण में मंत्री महोदय ने डीजू चाय बागान में नवनिर्मित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन किया तथा अपराहन 3:00 बजे सियाजूली चाय बागान के नव निर्मित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया । इस उद्घाटन समारोह में माननीय मंत्री के साथ लखीमपुर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सुतिया , जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन , लखीमपुर जिला परिषद अध्यक्षा मंजू बरगोहाई , ढकुवाखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवदोलै के अलावे लखीमपुर धेमाजी के भाजपा दलिया अधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें