दयानंद सिंह
मोरानहाट। अखिल ताई आहोम छात्र संघ (आटासू)की मोरान महकमा समिति ने राजगढ़ आंचलिक समिति के सहयोग से राजगढ़ मे महंगाई के खिलाफ और आहोम समुदाय को जनजाति का दर्जा देने की मांग करते हुए दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया। जिला, महकमा और आंचलिक समितियों के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय समिति के संयुक्त सचिव मिलन बुढ़ागोहाई, उपसभापतिद्वय देवजीत गोगोई एवं उत्तम बरुआ भी उपस्थित थे। मिलन बुढ़ागोहाई ने कहा कि जबतक आहोम समुदाय को जनजाति का दर्जा नहीं मिलता तबतक संघर्ष करेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। राज्य और केंद्र सरकारें महंगाई पर काबू पाने में विफल रही हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है।सरकार को जल्द से जल्द मूल्य वृद्धि को रोकने का उपाय करना चाहिए।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें