पूजा माहेश्वरी
नगांव । मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा द्वारा नगांव जिले में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया तथा वहां के शरणार्थी शिविरों में रह रहे लोगों की सुध ली । बाढ़ पीड़ित 600 जरूरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री जैसे चिड़वा, मुड़ी, गुड़, बिस्कुट, बन , पा्व , पीने का पानी एवं मोमबत्ती, मच्छर मारने की अगरबत्ती माचिस, सेनेटरी नेपकिन आदि सामग्री वितरित की गई ।
शाखा अध्यक्षा नितु पौद्दार ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो मानव अभी बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे हैं उन परिवारों के साथ मारवाड़ी युवा मंच सहयोग का हाथ बढ़ाने को सदैव की भांति तत्पर हैं । कार्यक्रम संयोजक नन्दा मोर (मिठु), विवेक तोदी, सचिव करण अग्रवाल , कोषाध्यक्ष यश तोदी, सह सचिव रजत केजडीवाल, दिव्या वर्मा , उपाध्यक्ष चाहत पौद्दार,सलाहकार संजय पौद्दार मंच सदस्य मनोज मगलुनिया ,दीपमाला बोकड़िया, मधु पौद्दार, डिम्पल शर्मा, प्रियंका पारिक, नितु सोलंकी , राजु राजपुरोहित सहित सभी सदस्यों एंव सभी दानदाताओं तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगीयों के सहयोग के लिए अध्यक्ष नितु पौद्दार ने आभार व्यक्त किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें