मंत्री पियूष हजारिका ने नगांव जिला के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मंत्री पियूष हजारिका ने नगांव जिला के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया



-जिले में बाढ़ की स्थिति जटिल

-30 गांव जलमग्न

-हजारों बिघा फसल नष्ट

पूजा माहेश्वरी
नगांव । जिला के कामपुर और कचुआ अंचल में बाढ की स्थिति जटिल बनी हुई है । बाढ़ के तीसरे दिन भी स्थिति में कोई सुधार नहीं है । नदी के आसपास रहने वाले लोग की नींद उड़ी हुई है । वें चिंता और शंका में अपने दिन काट रहे हैं । कपीली नदी के बढ़े जल स्तर से उक्त क्षेत्र के 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं । लोगों को पशुधन का भी नुक्सान पहुंचा है । आसपास के अंचल की दो मथवारी (बांध ) टूट जाने से गांवों में पानी प्रवेश कर जाने के बाद कल शाम से ही भलभलिया गांव के बांध के ऊपर से पानी बह रहा है ऐसे में बांध के टूट जाने की आशंका से लोग भयभीत हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं । इधर प्रशासन ने बांध पर से आवागमन पर रोक लगा दी है तथा लोगों को सतर्कता बरतने का माइक के द्वारा आह्वान किया है और सचेत रहने को कहा है । राज्य के जल संसाधन विभाग के मंत्री पियूष हजारिका , बढहमपुर के विधायक जीतू गोस्वामी, रोहा के विधायक शशीकांत दास और विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ अंचल का दौरा कर कामपुर और कचुआ अंचल की बाढ की स्थिति जटिल होने की पुष्टि की है । मंत्री श्री हजारिका ने कहा कि भलभलिया बांध के लिए बीस करोड़ रुपए का अनुमोदन दिया गया है । बारिश के बाद बांध का निर्माण आरंभ होगा तथा जिन बांध की मरम्मत करनी है उनकी मरम्मत की जायेगी । उक्त वक्तव्य मंत्री श्री हजारिका ने बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर दिया । साथ ही श्री हजारिका ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कपीली नदी के जलस्तर से उक्त क्षेत्र के तीस गांव बाढ़ की चपेट में हैं तथा कृषि का भी नुक्सान हुआ है । हजारों बिघा में फसल नष्ट हुई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```