मोरान में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पालन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पालन



दयानंद सिंह


मोरानहाट। असम चाय मजदूर संघ मोरान शाखा और तिलैजान प्राथमिक गुट ने संयुक्त रूप से तिलैजान चाय बागान में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया
।मोरान शाखा के अधीनस्थ सभी चाय बागानों से भारी संख्या में पुरूष-महिला श्रमिकों ने भाग लिया।ध्वजारोहण और स्मृति तर्पण के बाद शोभायात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन ड०स्वपन सुतिया ने किया।अतिथियों का फुलाम गमछा से अभिनन्दन किया गया।सभा का संचालन श्रमिक नेता लखेश्वर तांती ने किया।उन्होंने श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।तांती ने भाजपा सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया तथा झुठे वादे कर श्रमिकों को गुमराह करने का आरोप लगाया।पूर्व आट्सा नेता आत्मा राम कुमार और पूर्णानंद सुतिया ने चाय श्रमिकों को सरकार और बागान प्रबंधन का श्रमिकों के हीत में स्वास्थ्य, शिक्षा और निवास उपलब्ध कराने का आह्वान किया।नेताओं ने चाय बागानों मे सरकारी स्कूल खोलने का स्वागत किया।हर बागानों मे शुद्ध जल की व्यवस्था करने की मांग की गई।श्रमिकों ने झुमुड़ नृत्य पेश किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें