एस एस बी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़े दो ड्रग्स डीलर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एस एस बी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़े दो ड्रग्स डीलर




अरुणा अग्रवाल


गुरुवार को लगभग 15.30 बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की 24 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर/जीडी आलोक कुमार की कमान के तहत बाईहाटा चाराली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया। थाना बाईहाटा चाराली के अंतर्गत मुकुंदपुर में चलाये गये इस अभियान में 02 (दो) व्यक्तियों को गिरफ्त में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम क्रमशः राजू कलिता (आयु-28 वर्ष), बाईहाटा चाराली और दिव्य ज्योति दास (आयु -48 वर्ष), रंगिया मधुकुची बताया गया है। तथा उनके पास से 05 कंटेनर (डब्बा) संदिग्ध हीरोइन, ड्रग्स व्यापार में व्यवहार की गयी दो मोटरसाइकिलें नम्बर क्रमशः AS 01 BG 5110 (हीरो हंक) और AS 01 BD 6984 सहित 02 मल्टी मीडिया मोबाइल सेट जब्त किया गया है। वहीं उनके पास से जब्त किया गया सामान सहित गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों को बाईहाटा पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। जहाँ आगे की कार्यवाही बाईहाटा पुलिस थाना द्वारा की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```