गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच कामख्या शाखा की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न हुई। विश्व शांति हेतू मौन रखने के बाद अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया ने स्वागत भाषण दिया । सचिव इंदु पारीक ने पिछली सभा का प्रतिवेदन पढ़ा तथा आगामी कार्यक्रमों पर अनुमोदन करवाया । साथ ही कार्यकारणी में चर्चित सभी कार्यक्रमों का अनुमोदन करवाया गया । नई उप समीतियों का गठन हुआ तथा शाखाशुल्क में वृद्धि को अनुमोदित करवाया गया। कोषाध्यक्ष खुशबू वर्मा द्वारा आय व्यय का विवरण दिया गया। नगरपालिका चुनाव में 16 न. वार्ड से जीते प्रमोद स्वामीजी का शाखा द्वारा जापी, फुलाम गमछा और उपहार देकर सम्मान किया गया। उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य में मारवाड़ी युवा मंच के पांच सूत्रों पर कार्य करने तथा हमारे आत्मरक्षा और आत्मसम्मान के उद्देश्य की प्राप्ति की और अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया तथा मरवाडी महिलाओं का सामाजिक कार्यों में बढ़ रहे योगदान की प्रशंसा की। सलाहकार उमा शर्मा जी द्वारा शाखा एंबुलेंस पर चर्चा करने पर उन्होंने इस हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया ।सचिव इंदु पारीक ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया तथा राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्ति की घोषणा की गई।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें