ज्योति खखोलीया
डिब्रूगढ़। मारवाड़ी युवा मंच के मोरानहाट शाखा परिवार के देखरेख में मोरान के एकमात्र सार्वजनिक शांतिवन शमशानघाट का विकाश और नियमित रखरखाव विगत बहुत वर्षों से किया जा रहा है।
लेकिन विगत 1/2 वर्ष से चूंकि शमशानघाट की अप्रोच रोड नेशनल हाईवे से बहुत कम होने के कारण तथा एप्रोच रोड के दोनों तरफ पानी निकासी नाला न होने के कारण वर्षा के समय इस रास्ते में गंदा पानी जमा हो जाता है जिसके चलते लोगों का पैदल आवागमन असंभव सा हो जाता है। चूंकि पिछले साल कोविड प्रकोप के चलते मंच परिवार हालांकि प्रशासन से लगातार संपर्क में होने के बावजूद कोई विशेष सुधार नहीं हो पाया। इस साल अभी वर्षा से पहले मार्च के दौरान मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने स्थानीय विधायक श्री चक्रधर गोगोई से मुलाकात की तथा शमशानघाट संबंधित समस्या पे विस्तार से चर्चा की। विधायक महोदय ने पूरी गंभीरता के साथ इस ज्वलंत समस्या को समझा तथा उनको पूरा पूरा आश्वाशन दिया है कि जल्दी ही 3/4 महीने के अंदर वो सरकार से एक अच्छा फंड उपलब्ध करवाकर एप्रोच रोड की समस्या के साथ साथ अन्यान्य दूसरे बहुत जरूरत के काम को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।लेकिन अचानक से अप्रेल माह में लगातार बारिश का प्रकोप जारी हो गया और रास्ते की समस्या मुंह बाए खड़ी हो गई।समस्या जब आती है तो कहीं न कहीं समाधान के रास्ते भी निकलते हैं। मंच ने अपने वरिष्ठ सदस्य बिनोद अग्रवाल से संपर्क किया और उन्होंने आश्वस्त किया कि वो जल्दी ही ऑयल इंडिया से एकबार टेंपररी उपाय करवाएंगे। अग्रवाल के तुरंत प्रयास के परिणामस्वरूप ऑयल इंडिया ने एप्रोच रोड को सैंड स्टोन से रोलिंग करवाके रास्ते को आवागमन लायक बना दिया है।इस रास्ते को सही करने के बाद की चित्र और पिछली चित्र।
मंच अध्यक्ष मनीष बेड़ीया और सचिव श्रीमती स्वीटी शर्मा ने शांतिवन टीम के मनोज मिंडीया, धर्मेश पारिक, राजीव अग्रवाल, महेश शर्मा, मंटु जैन,अमित जैन, बिनोद अग्रवाल और मैनेजमेंट ऑफ ऑयल इंडिया लिमिटेड को धन्यवाद ज्ञापित किया है जिनके लगातार प्रयास से शांतिवन जनसेवा सुचारू रूप से जारी है।इस आशय की जानकारी मंच सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत मोर ने दी है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें